पूर्णिया। शहर के डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वीं जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन का 38वां मैच मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब ( रेड ) बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के बीच खेला गया, जिसमें पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) 90 रन से विजयी हुआ।
मधुबनी मास्टर क्रिकेट क्लब (रेड) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के बल्लेबाज सुमित पॉल ने 30 रन, विकल्प झा ने 24 रन, शिव आयुष ने नाबाद 19 रन बनाए।
मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) के गेंदबाज भाष्कर दुबे ने 06 ओवर में 24 रन देकर 04 विकेट, जयदीप ने 06 ओवर में 15 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।
148 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) की टीम 12.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 58 रन ही बना सकी। मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) के बल्लेबाज भास्कर दुबे ने 23 रन एवं सायम ने 08 रन बनाए। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) की तरफ से राजू सिंह ने 3.2 ओवर में 03 रन देकर 06 विकेट, शिव आयुष सहाय ने 04 ओवर में 20 रन देकर 02 विकेट लिया।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के गेंदबाज राजू कुमार रहे।
इस मैच के निर्णायक जिला पैनल अंपायर आसिफ अल्ताफ एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर अबू बकर रहे।
कल का मैच सीनियर डिवीजन – रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए)
मैच के दौरान संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी, संयुक्त सचिव विजय कुमार, सरजील अशर, गुड्डू जी ,विजय कुमार,सहादत हुसैन आदि मौजूद थे।