पूर्णिया। शहर के बीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला जूनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में का 10वां मैच एवं जूनियर डिवीजन का सातवां मैच यूथ क्रिकेट कंपीटीटर्स ने रॉयल चैलेंजर ब्लू 70 रनों से जीत कर 2 अंक हासिल किए।
यूथ क्रिकेट कंपीटीटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। रितेश ने 36 रन एवं दिव्य ज्योति ने 22 रन बनाए। अमित ने 7 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट और विवेक ने 7 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर ब्लू ने 18.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 99 रन ही बना पाए। विवेक ने 26 रन एवं विराट ने 12 रन बनाए। रितेश ने 6.1 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, नवीन ने 5 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट एवं रजनीश ने 5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
प्लेयर ऑफ द मैच यूथ क्रिकेट कंपीटीटर्स के रितेश कुमार रहे इन्होंने 36 रन बनाए एवं 4 विकेट हासिल किए। इस मैच के निर्णायक मोनू कुमार एवं सुमित कुमार एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

27 नवंबर 2019 का मैच सीनियर डिवीजन मधुबनी विजार्ड बनाम पूर्णिया सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा, सरजील असर, मंटू दा, शशांक कुमार गौतम चौधरी बादशाह, विकास कुमार ,विमल मुकेश ,प्रेम प्रकाश एवं अन्य कई खेल प्रेमी मौजूद थे।