Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग : पीडीसीसीबी की शानदार जीत

पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग : पीडीसीसीबी की शानदार जीत

सनशाइन क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment
पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग

पूर्णिया, 22 दिसंबर। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डीएसए ग्राउंड पर आयोजित पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीडीसीसीबी ने सनशाइन क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनशाइन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.3 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। शमशाद आलम ने 43 और अरविंद कुमार ने 24 रन बनाकर टीम का सम्मानजनक योगदान दिया। पीडीसीसीबी की गेंदबाजी में रोशन सिंह ने 3 विकेट, विराट जाहिद और ऋषभ सिंह ने 2-2 विकेट और मनोज तथा अरविंद ने 1-1 विकेट लेकर विरोधी टीम की पारी को जल्दी समाप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसीबी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूरज सुधांशु ने 32 गेंदों में नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली, वहीं विराट जाहिद ने 24 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन के लिए विराट जाहिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच के अंपायर विमल मुकेश और जितेंद्र कुमार थे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी शिवम और सत्यम ने निभाई।

यह भी पढ़ें : एसएनवीसीसी पूर्णिया जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में
यह भी पढ़ें :पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गैलेक्सी सीसी विजयी

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights