Sunday, March 8, 2026
Home झारखंड नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में 11 मार्च से आयोजित होगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 8 मार्च। अखिल झारखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश में स्थानीय सरला बिरला महाविद्यालय परिसर Sarala Birla College Campus में संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप National Rapid and National Blitz Chess Championship की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 आईएम, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 सीएम रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऋचा संचिता एवं महासचिव नवजोत अलंग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल साढ़े छह लाख रुपए की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को कुल 4 लाख रुपये तथा ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को कुल ढाई लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कन्वेनर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी, मिथिलेश पांडे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सह कन्वीनर आशीष साहू ,इवेंट मैनेजर मृदुल कुमार समेत आयोजन समिति के ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू , श्री रंजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights