Wednesday, August 13, 2025
Home झारखंडअन्य रांची में 48वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

रांची में 48वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के भव्य आव-भगत को तैयार है झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ

by Khel Dhaba
0 comment
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते झारखंड थ्रोबॉल संघ के पदाधिकारी।

रांची, 13 अगस्त। 48वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अगस्त 2025 तक खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, रांची में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 25 टीमों की भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

उक्त जानकारी झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के द्वारा आज आहूत प्रेस वार्ता के दौरान दी गई जिसमें संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, सचिव नगीना कुमार, आयोजन अध्यक्ष वेदांत कौस्तव, आयोजन सचिव जमील अंसारी तथा संघ की उपाध्यक्ष विजेता वर्मा ने प्रेस बंधुओं को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि थ्रोबॉल खेल के क्षेत्र में झारखंड को सबसे सफल आयोजक के रूप में स्थापित करने की है तैयारी है, 2022 में 32वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन कर चुका है झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ। इस बार मिली 48वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के मेजबानी को झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ, झारखंड में स्थापित उपक्रम—सीसीएल, एनटीपीसी, गेल, सीएमपीडीआई, बीसीसीएल, जिंदल माइनिंग के साझा सहयोग से सफल बनाने जा रहा है।

प्रतियोगिता में 25 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के टीमों के शामिल होने की पुष्टि हो गई है जिसमें 1. आंध्र प्रदेश, 2. अरुणाचल प्रदेश, 3. असम, 4. बिहार, 5. चंडीगढ़, 6. छत्तीसगढ़, 7. दिल्ली, 8. गुजरात, 9. हरियाणा, 10. हिमाचल प्रदेश, 11. जम्मू-कश्मीर, 12. झारखंड, 13. कर्नाटक, 14. केरल, 15. मध्य प्रदेश, 16. महाराष्ट्र, 17. मुंबई, 18. ओडिशा, 19. पुडुचेरी, 20. पंजाब, 21. राजस्थान, 22. तमिलनाडु, 23. तेलंगाना, 24. उत्तर प्रदेश, 25. पश्चिम बंगाल शामिल है।

प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित खिलाड़ी की घोषणा की गई जिसमें पुरुष टीम में क्रमशः 1. राकेश कुमार (कप्तान), 2. सुनील कुमार, 3. अमरदीप कुमार, 4. शाहिल लोहरा, 5. सुमित कुमार, 6. मोहम्मद रेहान, 7. संजू महली, 8. राहुल कुमार, 9. सूरज कुमार, 10. अंशुमान कुमार, 11. बादशाह, 12. पवन लोहरा, 13. सुनील कुमार, 14. राज लोहरा, 15. करण लोहरा
कोच: संतोष कुमार, स्टैंडबाय: मनीष शर्मा, आकाश महतो, राहुल थापा एवं महिला टीम में क्रमशः 1. जेबा परवीन (कप्तान), 2. अरुणा यादव, 3. अन्नु यादव, 4. तमन्ना परवीन, 5. सरस्वती उरांव, 6. वर्षा कुमारी, 7. निशा कुमारी, 8. कौशल्या कुमारी, 9. जीना कुमारी, 10. परमिला सोरेन, 11. मिलिता टुडू, 12. सुनीता सोरेन, 13. चुरमानी टुडू, 14. ललिता बास्के, 15. पूर्णिमा मुर्मू, कोच: मंजू कुमारी, स्टैंडबाय: पूजा कुमारी, मलावती टुडू, सबीता कुमारी शामिल हैं।

संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड को इस बार मेजबानी का गौरव प्राप्त है और संघ का उद्देश्य है कि प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार भव्य और सफलतापूर्वक हो।

आयोजन अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड के लिए ऐतिहासिक अवसर है। हमने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महीनों पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। देश के कोने-कोने से आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए उच्च स्तरीय आवास, तीनों समय का पौष्टिक भोजन, सुरक्षित परिवहन, चिकित्सा सुविधाएं और इनडोर स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। आयोजन स्थल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप सजाया-संवारा जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव मिल सके। हमारा प्रयास है कि यह प्रतियोगिता यादगार बने और झारखंड खेल मेजबानी के नए मानक स्थापित करे।

आयोजन सचिव जमील अंसारी ने कहा कि प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। “टीमों के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक के लिए विस्तृत योजना तैयार है। स्वयंसेवकों की टीम तैनात कर दी गई है जो खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुविधा का ध्यान रखेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है। हमारा पूरा फोकस है कि आयोजन में कोई कमी न रह जाए और सभी प्रतिभागी राज्य से सुखद अनुभव लेकर लौटें। उपाध्यक्ष विजेता वर्मा ने उम्मीद जताई कि झारखंड की टीम इस बार शानदार प्रदर्शन करेगी और पदक जीतेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights