पटना। प्रशांत के शानदार 150 रन और आजाद (4 विकेट), प्रिंस (3 विकेट) और रिंकल (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज ने महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 107 रन की बड़ी जीत दर्ज की है।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाये। प्रशांत ने 150, शास्वत ने 24 और आयुष ने 11 रन बनाये। त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस ने 1 और यश ने 1 विकेट चटकाये।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)
जवाब में त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 131 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित ने 28, राकेश ने 21, प्रिंस ने 12 रन बनाये। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आजाद ने 4, प्रिंस ने 3 और रिंकल ने 2 विकेट चटकाये। प्रशांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुमार वंश गिरि ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/01/adv-pankaj-Kambali.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/adv-Masaurahi.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/ruban.jpg)