पटना। राजधानी पटना से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस (सीएपी)में हुए इंटरनल फैंसी क्रिकेट मैच में प्रकाश बाबू ने 46 गेंद में नौ चौका व 11 छक्का की मदद से 118 रन की शानदार पारी खेली। दो विकेट भी चटकाये।
सीएपी आउटडोर व सीएपी इंडोर के बीच खेले गए इस मैच में सीएपी आउट डोर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 297 रन बनाये। शशि सौरभ ने 8, दिवाकर ने 29,अतीश कुमार ने 32, प्रकाश बाबू ने 118, प्रशांत कुमार सिंह ने 11, अमित ने 11, राकिब अदनान ने 15, प्रकाश कुमार ने 38 रन की पारी खेली।
इंडोर की ओर से वेदांत चौबे ने 50 रन देकर 2,चित्रांश ने 24 रन देकर 1,आयुष कुमार ने 45 रन देकर 3, सौरभ सिंह ने 59 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में सीएपी आउटोडर की टीम 31.4 ओवर में 240 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक भारद्वाज ने 23,अभि ने 89, गोलू ने 60, निहाल ने 19, आदित्य आनंद ने 20 रन बनाये।
सीएपी इंडोर की ओर से 26 रन देकर 2, राकिब अदनान ने 23 रन देकर 2,प्रकाश बाबू ने 36 रन देकर 2 और अमित ने 43 रन देकर दो विकेट चटकाये।






- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब
