Home Slider BCA Senior Men’s Super League : मोइनुल हक स्टेडियम में बेगूसराय का पृथ्वी अडिग

BCA Senior Men’s Super League : मोइनुल हक स्टेडियम में बेगूसराय का पृथ्वी अडिग

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जून। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग के अंतर्गत पटना के खिलाफ रविवार यानी 2 जून से शुरू तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन बेगूसराय ने पृथ्वी राज के नाबाद 184 रन की बदौलत 90 ओवर में 332 रन बना लिये हैं। 12 रन बना कर दानिश आलम उनका साथ दे रहे हैं।

टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत मुरारी कुमार और आदित्य सोनी ने की पर मुरारी कुमार मात्र 8 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पृथ्वी और आदित्य सोनी ने मिल कर संभाला और इसके बाद भारत कुमार और निशित कुमार का थोड़ा योगदान किया। एक छोर पर पृथ्वी राज डटे रहे और बाकी बल्लेबाज उनका कुछ-कुछ साथ देते रहे और बेगूसराय ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक 90 ओवर में 5 विकेट पर 332 रन बना लिये।

बेगूसराय की ओर से पृथ्वी राज ने 256 गेंद में 18 चौका व 6 छक्का की मदद से 184, आदित्य सोनी ने 80 गेंद में 7 चौका की मदद से 46, भारत कुमार ने 53 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 32, निशित कुमार ने 99 गेंद में 1 चौका की मदद से 33 रन बनाये।

पटना की ओर से श्लोक कुमार ने 2, सूरज कुमार कश्यप ने 1 और पवन कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 90 ओवर में 5 विकेट पर 332 रन, आदित्य सोनी 46, पृथ्वी राज खेल रहे हैं 184, भारत कुमार 32, निशित कुमार 33, दानिश आलम खेल रहे हैं 12, पवन कुमार 1/30, सूरज कुमार कश्यप 1/73, श्लोक कुमार 2/8

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights