पूर्णिया, 7 जनवरी। पूर्णिया जिला सीनियर सुपर सिक्स क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में आज पीडीसीसीए ने गैलेक्सी को 11 रन से मात दी।
आज गैलेक्सी के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसके जवाब में पीडीसीसीए ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज अकीब ने 54 गेंदों में 55 रन जबकि भास्कर ने 10 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया।
इसके बाद सरवन ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए और रितेश ने नाबाद 60 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। गैलेक्सी की ओर से सकलेन ने 5 ओवर में 21 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट लिए, जबकि पप्पू ने 2, जितेंद्र और हिमांशु ने 1-1 विकेट हासिल किए।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैलेक्सी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए। सूरज और रितिक ने 31-31 रन बनाए, वहीं अभिषेक बाबू ने 49 रन और अभिषेक चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया।
पीडीसीसीए की गेंदबाजी में हमजा, रितेश और शिशिर ने 1-1 विकेट लिए, आमिर ने 2 और आकिब ने 3 विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के कारण रितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का संचालन काजल पोद्दार और विमल मुकेश ने किया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नसीम और राहुल ने निभाई। इस मुकाबले को देखने के लिए पूर्णिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयंत कुमार, संयुक्त सचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व क्रिकेटर विकास कुमार पप्पू, अंबुज सिंह और अभिषेक पोद्दार समेत कई दर्शक मौजूद थे।