Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट PDCA Senior Division Cricket League : बारिश के कारण नहीं खेला जा सका आज का मुकाबला

PDCA Senior Division Cricket League : बारिश के कारण नहीं खेला जा सका आज का मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2021-22 के अंतर्गत रविवार को राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब और राइजिंग स्टार सीसी के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला जाना था पर शनिवार की रात्रि में हुई बारिश के कारण इसे रद्द कर दिया गया।
रविवार की सुबह पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ मुकेश कुमार सिंह ने ग्राउंड के पिच क्यूरेटर के साथ फील्ड का मुआयना किया और मैच को रद्द करने का फैसला किया। टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन के अनुसार सोमवार को मुकाबले पूर्व में घोषितत कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights