Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट PDCA Senior Division Cricket League : पंचशील के गेंदबाजों ने राजवंशीनगर सीसी से छीनी जीत

PDCA Senior Division Cricket League : पंचशील के गेंदबाजों ने राजवंशीनगर सीसी से छीनी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पंचशील सीसी के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीत की दहलीज पर पहुंच चुका राजवंशीनगर सीसी सात रन से इस मैच को हार गया और मैच को जीत कर पंचशील सीसी ने पूरे अंक हासिल कर लिये।

राजधानी पटना से सटे एनआईओसी ग्राउंड फतुहा पर पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

राजवंशी नगर सीसी के प्रतीक व अतुल की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पंचशील सीसी के बल्लेबाजों ज्यादा खुल कर नहीं खेल पाये और पूरी टीम 30.4 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। पंचशील सीसी की ओर से निशांत मोहन ने 32 गेंदों में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 30, अभिषेक कुमार ने 44 गेंद में 4 चौका की मदद से 25, संदीप कुमार ने 22 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 24,मनीष कुमार ने 34 गेंद में 1 चौका की मदद से नाबाद 27 रन बनाये। कुमार उत्तम ने 7 रन की पारी खेली।

राजवंशी नगर सीसी की ओर से राहुल रत्न ने 15 रन देकर 1,अनिकेत ने 14 रन देकर 1,पंकज मिश्रा ने 30 रन देकर 1, प्रतीक ने 36 रन देकर 4 और अतुल ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाव में राजवंशीनगर सीसी की शुरुआत अच्छी रही। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने थोड़े-थोड़े रन बना कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। 21.4 ओवर में राजवंशीनगर सीसी ने चार विकेट पर 117 रन बना लिये थे।

इसके बाद राजवंशीनगर सीसी के बल्लेबाज आया राम-गया राम की तर्ज पर पवेलियन लौटते चले गए और मात्र 11 रन जोड़ कर पूरी टीम 27.4 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई।
राजवंशीनगर सीसी की ओर से आर्यन राय ने 14 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 22, कृष्णा मणि ने 29 गेंद में 1 चौका की मदद से 11, फ्लावर तिवारी ने 53 गेंद में 2 चौका की मदद से 34,अतुल ने 36 गेंद में दो चौका की मदद से 20 रन बनाये।

पंचशील सीसी की ओर से विनीत सिंह ने 33 रन देकर 1,आदित्य प्रकाश ने 10 रन देकर 2,सदाकत हुसैन ने 35 रन देकर चार, आदित्य धनराज ने 18 रन देकर 2 और धीरज कुमार ने 9 र नेकर 1 विकेट चटकाये।

पंचशील सीसी के सदाकत हुसैन प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर बने जबकि राजवंशीनगर सीसी के फ्लावर तिवारी बेस्ट बैटर बने।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights