पटना। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना (मनोज कुमार का कैंप) आगामी 7 अक्टूबर को पटना जिला क्रिकेट संघ को प्रतिनिधित्व करने वाली ए अंडर-25 मेंस क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने दी।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संघ की ओर से निर्देश दिया गया है कि वे अपने माता-पिता और अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड साथ में जरूर लाएं। सात खिलाड़ियों का चयन कर बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-25 ट्रायल में अग्रसारित किया जायेगा।
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए झारखंड महिला फुटबॉल टीम ने किया क्वालिफाई
- कैमूर जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब जीता
- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शेखपुरा से हारा नवादा
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : त्रिपुरारी केशव का शतक