Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुपर ओवर में मैच जीत कर पॉल सीए क्वार्टरफाइनल में

सुपर ओवर में मैच जीत कर पॉल सीए क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में पॉल क्रिकेट एकेडमी ने ईपीसीए जूनियर की टीम को सुपर ओवर में 6 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस ईपीसीए जूनियर के कैप्टन प्रेम ने जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया। ईपीसीए जूनियर ने 26.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए। समीर ने 20, मोनू ने 17, गौरव ने 13 तथा प्रेम ने 12 रनों का योगदान दिया। दिव्यांश ने 3, कुमार श्रेय और आलोक ने 2-2 जबकि संस्कार, शुभम और पार्थ ने 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पॉल क्रिकेट एकेडमी ने भी 25.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन ही बनाए। हर्ष ने 31, पार्थ ने 30 तथा दिव्यांश ने 13 रन का योगदान दिया। रूपेश ने 5,सचिन ने 2 जबकि अभिषेक और गौरव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

नॉकआउट मुकाबला टाई होने के बाद अंपायरों ने सुपर ओवर से नतीजा निकालने का फैसला किया। सुपर ओवर में पॉल क्रिकेट एकेडमी ने 7 रन बनाए। ईपीसीए जूनियर को जीत के लिए 6 गेंदों में 8 रन बनाना था। लेकिन ईपीसीए जूनियर के बल्लेबाज 3 गेंद में 1 रन बनाकर अपने दोनों विकेट खो दिया। पार्थ को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights