30 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

BCA Senior Cricket Tournament में पटना का विजय क्रम जारी, सारण हारा

पटना, 16 अप्रैल। पटना ने अपने खिताबी अभियान के सफर को जारी रखते हुए बीसीए सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में सारण को 120 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पूल ए के तीसरे मैच में पटना ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाये। जवाब में सारण की टीम 29.2 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पटना की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पीयूष कुमार सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनिमेष भी सलामी बल्लेबाज कुमार रजनीश का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाये। पटना के 18 रन पर दो विकेट गिर गया था।

 

अनिमेष के आउट के बाद श्लोक मैदान पर आये और कुमार रजनीश का पूरा साथ दिया। इन दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। 86 रन के योग पर पटना का तीसरा झटका श्लोक के रूप में लगा। श्लोक 58 गेंद में 8 चौका की मदद से 45 रन बनाये। इसके बाद पारी को हर्ष राज और कुमार रजनीश ने आगे बढ़ाया। टीम के स्कोर 23 रन जुड़ा था और रजनीश अनूप की गेंद पर 31 रन के योग पर राजू कुमार द्वारा कैच आउट हो गए।

कुमार रजनीश ने 48 गेंद में दो चौका की मदद से 31 रन बनाये। कुमार रजनीश के आउट होने के बाद आकाश राज और हर्ष राज ने मिल कर आगे बढ़ाया और 45 रन की साझेदारी की। जब टीम का स्कोर 154 रन था तो हर्ष राज के रूप में पटना को पांचवां झटका लगा। हर्ष राज 40 गेंदों में 4 चौका की मदद से 31 रन बनाये।

यशस्वी शुक्ला ने आकाश राज का साथ दिया और इन दोनों मिल कर पारी को 205 रन तक पहुंचाया। यशस्वी शुक्ला के रूप में पटना को छठा झटका लगा। यशस्वी शुक्ला ने 30 गेंद में 6 छक्का की मदद से 34 रन बनाये। कुमार सहज मात्र 2 रन बना कर आउट हो गए। 219 रन के योग पर आकाश राज के रूप में पटना को आठवां झटका लगा। आकाश राज 54 गेंद पर 6 चौका के सहारे 44 रन बना कर आउट हुए। सूरज कश्यप ने भी 10 रन की पारी खेली और पूरी टीम 44.2 ओवर में 229 रन पर ऑल आउट हो गई।

 

सारण की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने 25 रन देकर 4, आशुतोष कुमार ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में सारण के बल्लेबाजों को पटना के गेंदबाजों ने विकेट पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। रनिंग विटविन विकेट में सारण के खिलाड़ी फेल हुए। पटना की टीम पूरी चुस्ती के साथ फील्डिंग की और अपूर्वा आनंद और सूरज कश्यप की फिरकी में सारण के बल्लेबाज फंसते चले गए और पूरी टीम 29.2 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। अपूर्वा आनंद ने चार जबकि सूरज कश्यप ने दो विकेट चटकाये।। सूरज कश्यप और कुमार सहज एक-एक रन आउट किया। विवेक कुमार और कुमार सहज ने 1-1 विकेट चटकाये।
सारण की ओर से त्रियंबक भास्कर ने 16,हिमांशु शर्मा ने 18,आदित्य सिंह ने 11, प्रशांत कुमार सिंह ने 17 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर :
पटना : 44.2 ओवर में 229 रन पर ऑल आउट, कुमार रजनीश 31, अनिमेष कुमार 10, श्लोक कुमार 45, हर्ष राज 31, आकाश राज 44,यशस्वी शुक्ला 34, सूरज कश्यप 10, अतिरिक्त 21, प्रशांत कुमार सिंह 1/30, चंदन कुमार 1/26, अनूप कुमार 1/27, आशुतोष कुमार 2/54, प्रवीण कुमार सिंह 4/25, रौशन कुमार 1/23

 

सारण : 29.2 ओवर में 10 विकेट पर 109 रन, त्रियंबक भास्कर 16, रिषभ राज 9, हिमांशु शर्मा 18, आदित्य सिंह 11,प्रशांत कुमार सिंह 17, अतिरिक्त 10, विवेक कुमार 1/22, अपूर्वा आनंद 4/46, सूरज कश्यप 2/18, कुमार सहज 1/0

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights