Sunday, March 9, 2025
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY पटना के कुमार रजनीश का शतक, पवन का गेंदबाजी में ‘चौका’

पटना के कुमार रजनीश का शतक, पवन का गेंदबाजी में ‘चौका’

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में पटना ने लगाई जीत की हैट्रिक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 मार्च। कुमार रजनीश (105 रन, 83 गेंद, 12 चौका, 2 छक्का) के शतक, पीयूष कुमार सिंह (58 रन, 74 गेंद, 6 चौका), सूरज कश्यप (नाबाद 44 रन, 20 गेंद, 7 चौका व 1 छक्का) की बेहतरीन बैटिंग और पवन कुमार (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पटना ने बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगाई।

 

पटना ने अपने और पाटलिपुत्र जोन के अंतिम मुकाबले में वैशाली को 102 रन से हरा कर टॉप पर रहा। इस जोन में 8 अंक के साथ जहानाबाद की टीम दूसरे जबकि 4 अंक के साथ अरवल तीसरे स्थान पर रहा। वैशाली को जीत का दीदार नहीं हुआ। पटना की टीम ने नॉक आउट दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

 

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे पाटलिपुत्र जोन के इस मुकाबले में पटना ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 46 ओवर में 8 विकेट पर 321 रन बनाये।

 

पटना की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 74 गेंद में 6 चौका की मदद से 58,आशीष कुमार मिश्रा ने 31 गेंद में 4 चौका की मदद से 19,कुमार रजनीश ने 83 गेंद में 12 चौका व 2 छक्का की मदद से 105,रिषभ राकेश ने 25 गेंद में 3 चौका की मदद से 19, सत्यम झा ने 16 गेंद में 2 चौका की मदद से 18, यशस्वी शुक्ला ने 8 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 18, सूरज कश्यप ने 20 गेंद में 7 चौका व 1छक्का के सहारे नाबाद और पवन कुमार ने 7 गेंद में 1 छक्का की मदद से 12 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 23 रन बने।

 

वैशाली की ओर अनुनय नारायण सिंह ने 1, विकास कुमार ने 3, कार्तिक कृष्णा ने 3 विकेट चटकाये।

 

जवाब में वैशाली ने अभिषेक आनंद के 77 रन की बदौलत 43.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन ही बनाये।

वैशाली की ओर से आशीष परमार ने 16, प्रणव कुमार ने 23,अभिषेक आनंद ने 75 गेंद में 11 चौका व 1 छक्का की मदद से 77, अभिषेक कुमार ने 29, सूरज सोनी ने 26,शिवम कुमार ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने।

 

पटना की ओर से पवन ने 4,अभिनव सिंह ने 2,मोहम्मद असलम सुल्तान, सूरज कश्यप, आकाश राज और कुमार रजनीश ने 1-1 विकेट चटकाये। पटना के कुमार रजनीश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 46 ओवर में 8 विकेट पर 321 रन, पीयूष कुमार सिंह 58,आशीष कुमार 19,कुमार रजनीश 105,रिषभ राकेश 19,सत्यम झा 18,यशस्वी शुक्ला 18,सूरज कश्यप नाबाद 44, पवन 12, अतिरिक्त 23,अनुनय नारायण सिंह 1/63,विकास कुमार 3/44,कार्तिक कृष्णा 3/68

 

वैशाली : 43.3 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट आशीष परमार 16,प्रणव कुमार 23, अभिषेक आनंद 77,अभिषेक कुमार 29,सूरज सोनी 26,शिवम कुमार 14, अतिरिक्त 20, पवन कुमार 4/35,मोहम्मद असलम सुल्तान 1/42,सूरज कश्यप 1/37,आकाश राज 1/47, अभिनव सिंह 2/25, कुमार रजनीश 1/23

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights