पटना। पटना वारियर्स ने रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में प्रवेश किया। राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स ने सिंह इलेवन एफसी को 3-0 से पराजित किया। 22 अप्रैल को होने वाले फाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स की भिड़ंत शुक्ला फुटबॉल एकेडमी से होगी।
पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स के खिलाड़ियों का जलवा रहा। खेल के शुरू होते ही पटना वारियर्स के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये जिसका फायदा उन्हें खेल के 25वें मिनट में मिला।
राहुल राज चंद्र ने 25वें मिनट में गोल कर पटना वारियर्स को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद प्रिंस आर्या ने 35वें और चंदन कुमार ने 50वें मिनट में गोल कर पटना वारियर्स को इस मैच में 3-0 से जीत दिला दी और फाइनल का टिकट भी दिला दिया।
मैच रेफरी अमरजीत कुमार ने पटना वारियर्स के चंदन और सिंह इलेवन एफसी के धीरज कुमार को पीला कार्ड दिखाया। इस मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, कैलाश प्रसाद, गौरव राज और विनोद प्रसाद थे।





- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में राघवेंद्र प्रताप का ऑलराउंड प्रदर्शन

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अरवल से हारा पटना

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की बंपर जीत

- बेगूसराय बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

- सिमडेगा के खूंटी टोली में चाय पर खेल को बढ़ाने की हुई चर्चा
