पटना। पटना विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में सायंस कॉलेज ने लॉ कॉलेज को छह विकेट से हराया। सायंस कॉलेज के फाइनल में प्रवेश किया।



टॉस जीत कर लॉ कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 57 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रभात ने 7 रन देकर छह विकेट लिये। राहुल ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाये। जवाब में सायंस कॉलेज की टीम ने 9.2 ओवर में चार विकेट पर 58 रन बना कर मैच जीत दिला दी। अजय ने 25, प्रवीण ने 10, कन्हैया ने 9, प्रकाश ने 7 और तौबाब खान ने 4 रन बनाये। इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के सचिव शिवसागर, अध्यक्ष अनिल कुमार और सायंस कॉलेज के पीटीआई जावेद खान मौजूद थे।
97
previous post