Monday, March 16, 2026
Home Slider Patna : DMS क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुई प्रैक्टिस, मैचों की तैयारी में जुटे क्रिकेटर

Patna : DMS क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुई प्रैक्टिस, मैचों की तैयारी में जुटे क्रिकेटर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कोरोना काल के बाद सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बिहार में स्टेडियम, जिम तथा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एकेडमी अब खुलने लगे हैं। सरकार द्वारा मिले दिशा-निर्देश का पालन करते हुए क्रिकेट एकेडमी खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं।

राजधानी से सटे फुलवारीशरीफ के जॉनीपुर में चलने वाली डीएमएस क्रिकेट एकेडमी नये तेवर के साथ खुल गई है और यहां भी प्रशिक्षु सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को मुख्य कोच मो इस्त्राफिल, सहायक कोच रोहित यादव फिजिकल फिटनेस से लेकर तमाम ट्रेनिंग दे रहे हैं।

एकेडमी के तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने बताया कि आने वाले सत्र को खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बहुत दिनों से खेलकूद बंद था इसीलिए खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटने में थोड़ा समय लगेगा। खिलाड़ियों को कोरोना को लेकर सरकार द्वारा आदेश का पूरा पालन करने को कहा गया है।

तो देखिए एकेडमी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights