Saturday, February 28, 2026
Home बिहारटेनिस पटना जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन

पटना जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन

आयुष व मंजय को खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 सितंबर। सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पटना द्वारा आयोजित तीसरी पटना जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 का आज शानदार समापन हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह में जी न्यूज़ के स्टेट ब्यूरो चीफ रजनीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार, उपाध्यक्ष आलोक आजाद और बिहार विद्यापीठ की असिस्टेंट प्रोफेसर मिताली मित्रा भी उपस्थित थीं। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री रजनीश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी मन लगाकर मेहनत करें और सरकार की खेल योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग मिलेगा।

मैच रेफरी रूपा कुमारी के अनुसार विभिन्न वर्गों में हुए फाइनल मुकाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे:

  • अंडर-12 मिक्स डबल्स : आयुष कुमार व सबा खान ने वीर व सौम्य शर्मा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

  • अंडर-15 बालक डबल्स : मंजय मोनल व अविनाश राय ने आदित्य सिंह व मानवेंद्र सिंह को 3-1 से हराया।

  • अंडर-15 बालक सिंगल्स : अविनाश राय ने मंजय मोनल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

  • अंडर-15 मिक्स डबल्स : मंजय मोनल व शिवांगी ने अनिमेष सागर व शाजिया खान को 3-1 से हराया।

  • अंडर-15 बालिका डबल्स : शाजिया खान व शिवांगी ने तृप्ति कुमारी व रुही उपाध्याय को हराकर स्वर्ण जीता।

  • सीनियर पुरुष सिंगल्स : सनोज कुमार ने मोहम्मद सूजान को 3-1 से हराया।

  • सीनियर पुरुष डबल्स : मोहम्मद सूजान व हर्ष आगासी ने खिताब जीता।

  • सीनियर मिक्स डबल्स : वेद प्रकाश तिवारी व तृप्ति आनंद की जोड़ी ने विजय हासिल की।

समापन पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पटना के सचिव रवि कुमार मेहता ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights