Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Junior Division Cricket League : साधनापुरी सीसी जीता, पार्थ व प्रत्यूष चमके

Patna District Junior Division Cricket League : साधनापुरी सीसी जीता, पार्थ व प्रत्यूष चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का मैच बुधवार को एक बार फिर से शुरू हुआ। कोरोना काल व ग्राउंड की उपलब्धता न होने के कारण लंबे अंतराल के बाद शुरु हुए लीग का पहला मैच आज साधनापुरी क्रिकेट क्लब बनाम ब्लेज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें साधनापुरी ने प्रत्यूष के शानदार अर्धशतक व पार्थ के शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत दर्ज की।

गर्दनीबाग ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लेज ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में साधनापुरी क्रिकेट क्लब ने 29.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच साधनापुरी के पार्थ (नाबाद 44 रन, व दो विकेट) को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर— साधनापुरी क्रिकेट क्लब: 29.2 ओवर में चार विकेट पर167, प्रत्यूष विद्धू 52, पार्थ नाबाद 44, दीपक पांडेय 25, दानिश 22, विकेट- राजकिशोर 3/33, राजवीर शुक्ला 1/26,

ब्लेज क्रिकेट क्लब: 30 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन, रितिक नाबाद 50, राजकिशोर 19, विक्की विशाल 18, आयुष सिंह 15, विकेट- पार्थ 3/54, दीपक पांडे 1/13, दीनिश 1/08, चंद्रप्रताप 1/22

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights