पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन में मजदूरों, गरीब परिवार और रोज कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी की संकट आ गई है। ऐसे में हर क्षमतावान अपने-अपने तरह से मदद कर रहा है। इस नेक कार्य के लिए Patna cricketers 90’s group ने भी हाथ बढ़ाया है। इस ग्रुप व अन्य के सहयोग से नवयुवक संघ गांधी स्मारक पिछले 25 मार्च से राहत सामग्री वितरण का कार्य कर रही है। वह जरुरतमंदों को पका से लेकर भोजन की सामग्री भी उपलब्ध करा रही है।


सारे कार्यों में लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया जाता है। इसके पहले पूर्व क्रिकेटर राम कुमार के द्वारा सामग्री का किया जा चुका है। के दूरा सामग्री का वितरण किया गया था। Patna cricketers 90’s group ग्रुप में अपने जमाने के कई दिग्गज क्रिकटरों का सहभगिता है जैसे तरूण कुमार, संदीप राज, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन, विशाल,सरफराज अहमद मनोज यादव, राजेश सिन्हा, सुनील,रामकुमार समेत कई अन्य शामिल हैं।