Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना क्रिकेट : बाबुल का शतक आया काम, युवा विराट का सैंकड़ा हुआ नाकाम,पेसू से हारा जफर इमाम

पटना क्रिकेट : बाबुल का शतक आया काम, युवा विराट का सैंकड़ा हुआ नाकाम,पेसू से हारा जफर इमाम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्जा स्टेडियम में चल रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू ने जफर इमाम सीसी को 142 रनों से एवं संजय गांधी स्टेडियम में खेली गई जूनियर लीग में ईगल सी सी ने पीर मुहानी सी सी को 108 रनों से पराजित किया।

सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू ने बाबुल के नाबाद 175 रन की मदद से 40 ओवर में 3 विकेट पर 323 रन बनाये। जवाब में जफर इमाम सीसी ने विराट के शानदार नाबाद शतक के बाद भी 40 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर : –
पेसू : 40 ओवर में तीन विकेट पर 323 रन बाबुल नाबाद 175 रन, पीयूष सिंह 74 रन, आदित्य 22 रन, राजेश सिन्हा नाबाद 16 रन, विश्वास 2/60, साहिल 1/42
जफर ईमाम सी सी : 40 ओवर में चार विकेट पर 181 रन, विराट नाबाद 100 रन, प्रकाश बाबू 24 रन, अभिषेक नाबाद 24 रन, मृदुल 16 रन, धीरज 2/36, राजेश 1/24
जूनियर डीविजन मैच में ईगल सी सी ने पीरमुहानी सी सी को 108 रन से हरा कर पूल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

संक्षिप्त स्कोर : –
ईगल सी सी– 35 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन, साहिल 43 रन, अमर 28 रन, विद्यांशु 19 रन, भाष्कर 19 रन, रितिक 2/27, कर्ण 2/30, आदित्य 2/46
पीरमुहानी सी सी : 28़ 2 ओवर ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, नवनीत 30 रन, आयुष 22 रन, कर्ण 14 रन, सार्थक 10 रन, राहुल 5/25, अंकित 3/20
अगला मैच 8 मार्च को सायंस कॉलेज मैदान में सायंस कॉलेज एवं यूथ यूनियन के बीच खेला जायगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights