पटना, 21 जुलाई। पटना तलवारवाजी संघ के तत्वावधान में स्थानीय खेल भवन में आयोजित 18वी सब जूनियर, 14वीं कैडेट, 27वीं जूनियर एवं 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पटना जिला तलवारबाजी संघ के सचिव संजन कुमार शरण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेडल वितरण समारोह में भारतीय तलवारबाजी संघ के उपाध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ने बच्चों को मेडल प्रदान किया और सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएँ दी।
सब जूनियर व जूनियर चैंपियनशिप में बालक वर्ग फायल स्पर्धा में ईस्ट चंपारण के कृष कुमार को स्वर्ण, अभिनव राज को रजत और विक्रम एवं वैभव को कांस्य पदक मिला। इपी स्पर्धा में पटना के दिपांशु को स्वर्ण, ईस्टचंपारण के अंकित को रजत और मुकुल एवं अभिषेक को कांस्य पदक मिला। सेवर स्पर्धा में पटना के उत्कर्ष चंद्रा को स्वर्ण, रितिक कुमार को रजत और आदर्श एवं सुरज को कांस्य पदक मिला।
बालिका के फायल स्पर्धा में जहानाबाद के आस्था को स्वर्ण, पटना के खुशी को रजत और रश्मि एवं खुशी कांस्य की पदक मिला। इपी स्पर्धा में बांका के सुबाला को स्वर्ण पदक, वैशाली के माही साह को रजत और रीता एवं अर्पिता को कांस्य पदक मिला। सेबर स्पर्धा में ईस्टचंपारण के आस्था भारती को स्वर्ण पदक, रूकसाना खातुन को रजत पदक और पटना के अनोखी राज एवं अक्षरा कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त किया।
कैडेट बालक वर्ग फायल स्पर्धा में ईस्ट चंपारण के आदित्य रंजन को स्वर्ण पदक, पटना के युवराज को रजत पदक और कुणाल सिंह आर्या एवं युवांक राज को कांस्य पदक प्राप्त कया। इपी स्पर्धा में इस्ट चंपारण के अमुल परासर को स्वर्ण पदक, यासीर जुनैद को रजत पदक और पटना के दिपाशु एवं हिमांशु राज को कांस्य पदक प्राप्त किया।

सेबर स्पर्धा में तीर्थ सरण को स्वर्ण पदक, ईस्ट चंपारण के सन्नी कुमार को रजत पदक, और मनु कुमार एवं भास्कर पांडे को कांस्य पदक प्राप्त किया।
बालिका वर्ग फायल स्पर्धा में पटना की सामना कुमारी को स्वर्ण पदक, नालंदा के निशा भारती को रजत पदक और कृष्णा सिद्धी एवं निशु कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त किया।
इपी स्पर्धा में ईस्टचंपारण की कृति को स्वर्ण पदक, नालंदा के काजल को रजत पदक और जय रानी एवं नवीकु कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सेबर स्पर्धा में नालंदा के सपना को स्वर्ण पदक, भागलपुर के माही सिंह को रजत पदक और अर्शि आनंद को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
जूनियर ग्रुप के बालक वर्ग को फायल स्पर्धा में पटना के युवराज को स्वर्ण पदक, मनीष को रजत पदक और अमित एवं कुणाल को कांस्य पदक प्राप्त किया। इपी स्पर्धा में पटना के दिपांश को स्वर्ण पदक, पटना के आसिक को रजत और आयुष कुमार एवं विवेक कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
सेबर स्पर्धा में पटना के तीर्थ शरण को स्वर्ण पदक, नालंदा के देवराज को रजत पदक और प्रियांशु एवं प्रदीप को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। बलिका वर्ग के फायल स्पर्धा में ईस्टचंपारण के केसर राज को स्वर्ण पदक, पुस्पांजली को रजत पदक और सामना एवं तन्नु प्रिया को कांस्य पदक मिला।
इपी स्पर्धा में इस्ट चंपारण के अंसिका कुमार को स्वर्ण पदक, पूजा कुमारी को रजत पदक और कीर्ति कुमारी एवं श्रेसी सिन्हा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सेबर स्पर्धा में इस्ट चंपारण के सबाना खातुन को स्वर्ण पदक, खुशी कुमारी को रजत पदक और समरीती एवं मायावती को कांस्य पदक प्राप्त किया।
सीनियर ग्रुप के पुरुष वर्ग फायल स्पर्धा में पटना के हर्ष राज को स्वर्ण, तुषार को रजत और शिवम एवं आदित्य रंजन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इपी स्पर्धा में ईस्ट चंपारण के सन्नी कुमार को स्वर्ण, उत्कर्ष को रजत और सिद्धार्थ एवं अमुल को कांस्य पदक प्राप्त किया। सेबर स्पर्धा में राजेश को स्वर्ण, तीर्थ शरण को रजत और सत्यम एवं सन्नी को कांस्य पदक मिला।
बलिका वर्ग के फायल स्पर्धा में केसर राज स्वर्ण, सामना कुमारी को रजत और कृतिका कुमारी एवुं पुष्पांजलि को कांस्य पदक, इपी में श्रेया आनंद को स्वर्ण अंसिका कुमारी को रजत और कृति कुमारी एवं दीपशिखा को कांस्य पदक मिला। सेबर स्पर्धा में पटना के आशु कुमारी को स्वर्ण, शिवानी भारती को रजत और संगीता कुमारी एवं खुशी कुमारी सिक कांस्य पदक मिला।
