पटना। बिहार टेबुल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने अपने पूर्व अध्यक्ष डा. उत्पल कांत सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। संघ के सचिव मुकेश राय ने कहा कि स्व. सिंह के कार्यकाल के दौरान राष्टï्रीय सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन संघ ने सफलतापूर्वक सचिवालय इंडोर हाल में किया था। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक विजय शंकर मिश्रा, अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गांधी, पूर्व राष्टï्रीय खिलाड़ी संजय कुमार, राहुल दास, तरुण कुमार एवं शोमनाथ राय प्रमुख थे।
डॉ उत्पल कांत सिंह के निधन पर बिहार टेबुल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने जताया शोक
75