Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट एनआईटी दंगल : क्रिकेट और वॉलीबॉल में एनआईटी पटना बना विजेता

एनआईटी दंगल : क्रिकेट और वॉलीबॉल में एनआईटी पटना बना विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। एनआईटी पटना द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज स्पोट्र्स फेस्टिवल ‘दंगल’ में वालीवॉल का खिताब एनआईटी पटना ने जीता। वॉलीबॉल में आयुष प्रताप सिंह की कप्तानी में एनआईटी पटना ने एनएसएचएम, दुर्गापुर को हरा कर खिताब अपने नाम किया। बेस्ट अटैकर एनआईटी पटना के योगेन्द्र पाल सिंह, बेस्ट डिफेंडर एनआईटी पटना के आयुष प्रताप सिंह जबकि बेस्ट लिफ्टर रोहित (एनएसएचएम) रहे।

टेबुल टेनिस में एनआईटी पटना के राहुल गौंदी, वेद प्रकाश, शत्यशील श्रीवास्तव, अंशुल शाक्य, अविनाश विजेता रहे। संत जेवियर के सार्थक हंस, सन्नी कुमार उपविजेता रहे। डबल्स में सत्यशील श्रीवास्तव एवं तनिष्क सिंह की जोड़ी विजेता बनी जबकि राहुल गौंदी और प्रजुवल सिंह की जोड़ी उपविजेता बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एनआईटी पटना के सत्यशील श्रीवास्तव को मिला।

फुटबॉल में संत जेवियर कॉलेज बना चैंपियन : फुटबॉल के फाइनल में संत जेवियर ने एनआईटी पटना को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैन औफ द मैच का खिताब संत जेवियर कॉलेज के सोनू लखरा (कीपर) को मिला।

क्रिकेट का फाइनल मैच एनआईटी पटना एलुमनी और एनआईटी पटना के बीच खेला गया। एनआईटी पटना एलुमनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एनआईटी पटना एलुमनी की टीम ने और उसने 15 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए।

जवाब में एनआईटी पटना ने 12.3 ओवर में ही 124 रन बनाकर मैच अपने नाम किया इसके साथ ही एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। अंतत: एनआईटी पटना ने फाइनल विजेता टीम बनी। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड एनआईटी पटना टीम के पंकज भारती को मिला। पंकज भारती ने 44 बॉल पर 94 रन नाबाद बनाये , जिसमें 7 छक्का एवं 11 चौके शामिल है। पंकज भारती प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, एवं शेखर यादव बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

इवेंट का आयोजन छात्र गतिविधि एवं खेलकूद अधिकारी अरिजीत पुटतुं डा के नेतृत्व में हुआ। दंगल के कॉर्डिनेटर प्रमोद हेंब्रम, पुलक सिन्हा,अरशद हयात, राजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने किया।पूरे इवेंट के दौरान मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights