Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: नालंदा बी बना चैंपियन

निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: नालंदा बी बना चैंपियन

नालंदा सी को 6 विकेट से हराया, सांसद कौशलेंद्र ने किया पुरस्कृत

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 18 जनवरी। स्थानीय एनसीए खेल मैदान बड़ीदरगाह में आयोजित प्रथम स्वर्गीय निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नालंदा बी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में नालंदा बी ने नालंदा सी को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल मैच का पूरा हाल

फाइनल मुकाबले में नालंदा सी के कप्तान मोहम्मद समीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नालंदा सी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 77 रन ही बना सकी। टीम की ओर से युग सिंहा ने 26 रन, राजीव ने 20 रन और मोहम्मद समीर ने 13 रनों का योगदान दिया।

नालंदा बी की ओर से गेंदबाजी में सनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आदित्य ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

नालंदा बी की आसान जीत

78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा बी की टीम ने शिवम (33 रन) और गौरव (27 रन) की शानदार पारियों के दम पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। नालंदा सी की ओर से गेंदबाजी में मिर्णाल ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शशिकांत को 1 विकेट मिला।

पुरस्कार वितरण

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विजेता टीम नालंदा बी को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं विशिष्ट अतिथि भवानी सिंह ने उपविजेता नालंदा सी को ट्रॉफी सौंपी।

मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सनी कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त सचिव संजीव कुमार द्वारा दिया गया। इसके अलावा जूनियर खिलाड़ी ऑफ द सीजन का पुरस्कार विनीत कुमार को सचिव गोपाल कुमार सिंह की ओर से बैट, पैड और किट बैग देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में रहे मौजूद

इस मौके पर संतोष पांडेय, डॉक्टर संजय, परवेज़ मुस्तफा, सिद्धार्थ आनंद, विक्रम सोलंकी, हैदर अली, विश्वजीत, विकास मयूरेश्वर, रिकी कुमार, कुमार मंगलम, निशु, आलोक कुशवाहा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मनीष राज और परवेज़ मुस्तफा ने निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights