नोएडा। नोएडा में आयोजित ब्रेकिंग बाउनड्ड्रिज़ गर्ल्स टूर्नामेंट में डीएलसीएल द्वारा प्रायोजित नेपाल की Girls टीम RWC ने दिल्ली जीएस हेरी को चार विकेट से पराजित किया। RWC के खिलाड़ी रूबी पोद्दार ने सर्वाधिक 55 रन बनाए एवं मरसिनी चेत्तरी ने 2 विकेट झटका। DLCL स्पॉन्सर नेपाल RWC टीम के कप्तान आरती बीदारी ने महत्वपूर्ण विकेट झटके।



कप्तान आरती ने डीएलसीएल को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें इण्डिया में खेलना काफ़ी अच्छा लग रहा है। अगले मैच को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमारी पहली जीत है। यह शृंखला 5-0 से जीतेगी। मैन ऑफ द मैच नन्दनी को दिया गया। डीएलसीएल चेयरमेन गणेश दत्त ने बताया कि गर्ल्स लीग का ट्रायल 7 मई को दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए www.dlcl.in पर फ़ॉर्म भरे जा रहे हैं।