Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी की रोमांचक जीत

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी की रोमांचक जीत

बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 15 फरवरी। मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए आज के मुकाबले में नेहालपट्टी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से पराजित कर दिया। मैच में गेंदबाजों और मध्यक्रम बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही और मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बी एन मंडल एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। टीम की ओर से कल्बी ने शानदार 67 रन की पारी खेली, जबकि जीशू कुरैशी ने 25 रन का योगदान दिया। नेहालपट्टी की ओर से निक्कू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं पिंटू और राशिद ने एक-एक विकेट हासिल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंशु ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अफजल ने 20 रन और चुटकी ने 19 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बी एन मंडल एकेडमी की ओर से अहबाब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और उमंग ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अहबाब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में निर्णायक की भूमिका अमरनाथ पोद्दार और मनीष ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी विश्वनाथ ने संभाली। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सभी पदाधिकारी एवं क्लब प्रतिनिधि मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग का अगला मुकाबला जे पी सी सी मधेपुरा और यंग स्टार सिंहेश्वर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights