नवादा। नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वावधान में नवादा जिला क्रिकेट लीग में नवादा ऑटोमोबाइल क्रिकेट क्लब और नवादा क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल किये।
शहर के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर मैदान पर आयोजित मैच में नवादा ऑटोमोबाइल क्रिकेट क्लब ने आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब को 72 रनों से जबकि लौंद में आयोजित मैच में नवादा क्रिकेट एकेडमी ने भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 102 रनों से हराया।
सुबह नवादा ऑटोमोबाइल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। कप्तान अमितेश मिश्रा ने 62, प्रदुमन ने 44, ऋषि ने 24 रन बनाये। अतिरिक्त से 14 रन बने। यशदीप कन्हैया और मिथिलेश राय ने दो-दो विकेट लिये।

जवाब में उतरी आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.5 ओवर में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। विनीत एवं राकेश ने 20-20 रन बनाए। अतिरिक्त से 29 रन बने। रवि ने 5 और ऋषि शंकर ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह से नवादा ऑटोमोबाइल क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 72 रनों से जीतकर पॉइंट टेबल पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इस मैच के अंपायर मनीष कुमार एवं राकेश रंजन थे।

नवादा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30.1 ओवर में 156 रनों पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक झा ने 41 और अभिषेक ने 40 रनों का योगदान दिया। अल अफीज ने 5 और वकार ने दो विकेट हासिल किये।
जवाब में उतरी भगत सिंह क्रिकेट क्लब की पूरी टीम महज 15.1 ओवर में 54 रनों पर ऑल आउट हो गई। कृष्ण कन्हैया एवंअदीब ने पांच पांच विकेट लिये।

इस तरह इस मैच को 102 रनों से जीतकर नवादा क्रिकेट अकादमी भी पॉइंट टेबल में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इस मैच के अंपायर अजय कुमार एवं आशीष पटेल थे। मैच के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक राजेश कुमार मुरारी, मीडिया प्रभारी मनीष गोविंद, कोच सुरेश यादव,अमित कुमार आदि मौजूद थे।