Tuesday, July 8, 2025
Home बिहार नवीन सिन्हा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज

नवीन सिन्हा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मंगलवार को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक स्व. नवीन सिन्हा की जयंती पर पाटलिपुत्रा खेल परिसर में दो दिवसीय महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्रा के सांसद रामकृपाल यादव एवं क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री राजेश्वर राज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उक्त अवसर पर पाटलिपुत्रा के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि श्रद्धेय नवीन सिन्हा आज हम सभी के बीच नहीं है परंतु उनके विचार आज भी हम सभी को प्रेरित करते है। आज उनकी जयंती पर पर मुक्केबाजी जैसे खेलों का आयोजन करना काफी सराहनीय कार्य है।

उक्त अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री राजेश्वर राज ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान करने हेतु प्रयासरत्न रहती है।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि श्रद्धेय नवीन सिन्हा ने बिहार में भाजपा को सींचने का कार्य किया है वो एक कुशल संगठनकर्ता थे। वो भले आज हमलोगों के बीच नही है लेकिन आज भी दिव्य प्रकाश पुंज की तरह अमर है। राजू ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु संकल्पित है और खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान करना ही भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का एक मात्र लक्ष्य है।

आज के मैच का परिणाम:-
सीनियर पुरुष वर्ग

  1. 60 किलोग्राम वर्ग में सोनू कुमार बांका ने अमन कुमार सारण को हराया
  2. 75 किलोग्राम वर्ग में सनी कुमार पटना ने रोहित कुमार अरवल को हराया
  3. 60 किलोग्राम वर्ग में विकास कुमार भागलपुर ने अभिषेक कुमार मुजफ्फरपुर को हराया
  4. 67 किलोग्राम वर्ग में राजन भागलपुर ने अभय शर्मा पटना को हराया
  5. 51 किलोग्राम वर्ग में बादल कुमार मुंगेर ने शिवम शेखपुरा को हराया
  6. 57 किलोग्राम वर्ग में सैफ अली खान कटिहार ने राजू कुमार रोहतास को हराया
  7. 81 किलोग्राम वर्ग में शुभम वत्स समस्तीपुर ने उज्जवल रोहतास को हराया
  8. 81 किलोग्राम वर्ग में मोहित भोजपुर ने सैयद बाकर भागलपुर को हराया
  9. 75 किलोग्राम वर्ग में विवेक कुमार अरवल ने मयंक कुमार सीतामढ़ी को हराया
  10. 63.5 किलोग्राम वर्ग में अमरजीत पटना ने सानू कुमार भागलपुर को हराया
  11. 51 किलोग्राम वर्ग में साहिल बांका ने ऋतिक रोहतास को हराया।

    कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता आनंद सिन्हा, स्वागतभाषण महिला खेल संयोजिका मनीषा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता राजीव रंजन यादव ने किया।
    इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार,बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुजय सौरभ,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश मेहता,आनंद मिश्रा, विकास सिंह,अखिलेश लूलन,इंद्रजीत कुमार,डॉ रविशंकर, संजीव यादव,पटना महानगर संयोजक सुमित शर्मा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights