Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में नमन का धूम धड़ाका

भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में नमन का धूम धड़ाका

सीएबी ग्रीन ने न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब को 246 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 13 जनवरी। स्थानीय एचडी जैन कॉलेज में भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सीएबी ग्रीन ने जीत हासिल की। सीएबी ग्रीन ने न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब को 246 रन से हराया।

सीएबी ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ एवं टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।

नमन कुमार सिंह ने 169 रन नाबाद बनाए जिसमें 21 चौके एवं 1 छक्का शामिल था। अवि सिन्हा ने भी 63 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके एवं 1 छक्का शामिल था। आर्यन ने भी 42 रनों का योगदान दिया। न्यू करमन टोला की ओर से शिवम विनायक, राकेश रंजन, शिवम कुमार एवं विकी कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

348 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 101 रन पर ऑल आउट हो गई। मौसम ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जिसमें 5 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। राजवीर सिंह एवं शिवम विनायक ने 10 रन बनाए। सीएबी ग्रीन की तरफ से अवि सिन्हा ने 4 विकेट लिया। नमन कुमार ने 3 विकेट लिए। निखिल राज, प्रियांशु कुमार एवं आर्यन राज को 1-1 विकेट मिले।
सीएबी ग्रीन ने यह मुकाबला 246 रन से जीत लिया।

आज के प्लेयर ऑफ द मैच रहे नमन कुमार सिंह ने 91 गेंदों की 169 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें सुनीत सिन्हा द्वारा टीशर्ट दे कर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान सुनीत सिन्हा, अजय कुमार तिवारी उर्फ मुनमुन तिवारी, राकेश कुमार हलचल एवं अवध कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे।

मैच के अंपायर रहे विश्वजीत कुमार गुप्ता एवं आयुष कुमार एवं स्कोरर रहे अमृतेश राज का मैच को संपन्न कराने में अहम योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights