Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला सीनियर व अंडर-23 मेंस का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

नालंदा जिला सीनियर व अंडर-23 मेंस का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

नालंदा जिला बी डिवीजन खेलने वाले खिलाड़ियों ने भी लिया इसमें हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 14 फ़रवरी। स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह, बिहारशरीफ में नालंदा जिला सीनियर तथा अंडर-23 टीम हेतु चयन ट्रायल संपन्न हुआ। ट्रायल में नालंदा जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में निबंधित खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया गया। इस चयन ट्रायल में चार सदस्यीय चयन समिति जिसमें पूर्व सीनियर खिलाड़ी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा, संयोजक सहयोगी सदस्य के रूप में पूर्व सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी शंकर सिंह, मो असलम उर्फ़ गुड्डू तथा एस एम जावेद इक़बाल मौजूद रहे।

बी डिवीज़न लीग क्लब से 11 खिलाड़ियों मो अयान अरमान, अंकित राज, हर्षिद्र आर्या, सत्यम, रिशु कुमार, कुंदन कुमार, अर्णव कुमार, संस्कार राज, हर्ष राज, राकेश कुमार, नीरज कुमार यादव का चयन कैंप हेतु किया गया है। चयन ट्रायल में नालंदा जिले के 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु परवेज़ मुस्तफा, हैदर अली, सिद्धार्थ आनंद बावा, मनीष राज, विकास मयूरेश्वर इत्यादि मौजूद रहे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा लीग निबंधन की जाँच के उपरांत खिलाड़ी कैंप कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights