Home बिहारक्रिकेट Shyam Sundar Sultania Memorial Cup में मुजफ्फरपुर की टीम जीती

Shyam Sundar Sultania Memorial Cup में मुजफ्फरपुर की टीम जीती

पटना के आकाश राज की शतकीय पारी गई बेकार

by Khel Dhaba
0 comment

बेनीपट्टी (मधुबनी), 26 मई। बेनीपट्टी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त श्याम सुन्दर सुल्तानियां स्मृति कप नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले  में 37 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया हैl

प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुकुल झा,  सचिव विजय कुमार झा भोला, संरक्षक सह कोषाध्यक्ष मुरारी झा ने बताया कि रविवार को रात्रि के 8 बजे दूधिया रौशनी में उजली गेंद से खेले गए मैच का उद्घाटन स्थानीय व्यवसायी श्रवण सुल्तानियां, पूर्व मंत्री सह विधायक बिनोद नारायण झा व एम एल सी घनश्याम ठाकुर  सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कियाl

रविवार को रात्रि में खेले गए मैच मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 273 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कियाl अंकित सिंह ने 15 रन, शिवम कुमार ने 45 रन, आदित्य सिन्हा ने शानदार अर्धशतक 71 रन, आदित्य कुमार ने 34 रन, भरत कुमार ने 14 रन, सोनू कुमार ने 24 रन, विशाल कुमार ने 11 रन, आकाश कुमार ने 15 रन, शुभम कुमार ने 4 रन और आदित्य कुमार ने नावाद 6 रन बनायाl

पटना टीम के गेंदबाज अभिषेक आनन्द ने 3, सूरज कश्यप व कप्तान आकाश राज ने 2-2 और मलय राज ने 1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम 21 ओवर में 8 विकेट खोकर कप्तान आकाश राज के शानदार शतक के बदौलत 236 रन हीं बना सकीl आकाश राज ने बारह छक्का व पंद्रह चौका के सहारे शानदार 145 रन बनायाl हर्ष राज ने 20 रन, ऋषभ राज ने 25 रन बनायाl  मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज आकाश कुमार ने 3, विशाल कुमार ने 2, आदित्य कुमार व शुभम कुमार ने 1-1 विकेट लियाl मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कप्तान आकाश राज को नकद व ट्रॉफी आलोक कुमार के हाथों प्रदान किया गयाl

मैच के अम्पायर स्टेट पैनल अमित रंजन व आलोक कुमार, स्कोरर अमित कुमार, कॉमनटेटर अमर कुमार थेl उद्घाटन मैच के अवसर पर दूधिया रौशनी में उपस्थित हजारों दर्शकों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तालियाँ बजाकर स्वागत कियाl 

मौके पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुकुल झा, सचिव विजय कुमार झा भोला, संरक्षक सह कोषाध्यक्ष मुरारी झा, जिला क्रिकेट संघ के ओंकार नाथ झा, अजय झा, संजीब सिंह, अनिल कुमार सोनू, नारायण झा, अर्जुन झा, कन्हैया झा, दीपक, राहुल सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l अध्यक्ष मुकुल झा ने बताया कि सोमवार की रात्रि में प्रतियोगिता का दूसरा मैच गया वनाम समस्तीपुर टीम के बीच खेला जायेगा l

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights