पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में गुरुवार से शुरू ऑल इंडिया एमपी वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत नहीं है। ऐसा कुछ इस मेल से पता चलता है। यह ईमेल बिहार क्रिकेट जगत में वायरल हो रहा है।
दरअसल पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बिहार क्रिकेट संघ के सीईओ मनीष राज, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को ईमेल कर पूछा था कि क्या एमपी वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है?
इस ईमेल के जवाब में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि इस टूर्नामेंट के संबंध में कोई जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपलब्ध अभिलेखों में नहीं है। साथ ही साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के नियमावली के अनुसार कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और न ही टूर्नामेंट फीस बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को प्राप्त हुई है।
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से कहा कि इस टूर्नामेंट के बारे में जो भी सूचना है उसे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाल दिया जाए।






- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब
