पटना। बिहार फुटबॉल असोसियेशन के तत्वावधान में बांका में आयोजित 70वीं बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबॉल चैम्पियनशिप के तीसरे दिन पहले राउंड के सभी मैच समाप्त हो गये। मंगलवार को खेले गये मुकाबलों में खगडिय़ा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद और सहरसा ने मैच जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
बांका जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में खगडिय़ा ने अररिया को 2-1 से, सीतामढ़ी ने शेखपुरा को 2-1 से, औरंगाबाद ने दरभंगा को 2-1 से एवं सहरसा ने सोनपुर रेल को 4-0 से हराया।
पहला मैच : खगडिय़ा और अररिया के बीच हुई भिड़ंत में पहला गोल खेल के चौथे मिनट में ही असद रहमानी ने दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच में तेजी आ गयी। 16वें मिनट में अररिया के तेज तर्रार स्ट्राइकर रणजीत हेम्ब्रम ने गोल दागने का मौका गंवा दिया। 25वें मिनट में मो. सज्जाद के पास पर विकास कुमार ने गोल दागकर खगडिय़ा को 2-0 से मध्यांतर तक आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में अररिया के खिलाडिय़ों ने बंगाल स्टाइल में खेलना शुरू किया। इसका परिणाम हुआ कि खगडिय़ा के डिफेंडर पूरी तरह चौकन्ने हो गये। दीप मरांडी (अररिया) 64वें मिनट और विनय कुमार (खगडिय़ा) 70वें मिनट में गोल करने से चूके। 73वें मिनट में अररिया के राजू मुर्मू ने गोल दागकर बढ़त कम किया। लेकिन मैच खगडिय़ा ने 2-1 से जीत लिया। संतोष कुमार पांडेय रेफरी थे जबकि रवि रंजन कुमार, दीपक कुमार और शिवव्रत गौतम सहायक की भूमिका में थे।
दूसरा मैच : शेखपुरा के खिलाफ सीतामढ़ी की टीम शुरू से ही मजबूत दिख रही थी। दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे की तकनीक को समझने का प्रयास किया। सीतामढ़ी के राष्टï्रीय खिलाड़ी रौशन कुमार ने शेखपुरा के डिफेंडरों को परेशान किया। 25वें मिनट में रौशन ने दानिस के क्रास पास को गोल में बदल कर बढ़त दिला दी। बढ़त के बाद सीतामढ़ी के खिलाड़ी शेखपुरा के डी एरिया में घुसने लगे मगर मध्यांतर तक स्कोर 1-0 ही रहा।
दूसरे हाफ में शेखपुरा के बबलू मुर्मू, रणजीत बेसरा और बबलू मरांडी ने ताबड़तोड़ हमला गोल दागने के लिए करना शुरू किया। 75वें मिनट में बबलू ने गोल दागकर मैच 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन यह बराबरी अधिक देर तक नहीं रही। रौशन ने खेल खत्म होने से सात मिनट पहले 83वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच के रेफरी अरुण हंसदा थे जबकि दिवाकर कुमार, अजीत कुमार और रवि रंजन सहायक थे।
बाराहाट मैदान पर खेले गये तीसरे मैच में औरंगाबाद के खिलाफ दरभंगा के खिलाडिय़ों ने अच्छा खेल दिखाया। लेकिन औरंगाबाद के खिलाड़ी कद काठी का फायदा उठाते हुए पावर गेम का प्रदर्शन किया। औरंगाबाद के लिए 21वें मिनट में जयखुश कुमार व संतोष पासवान ने 29वें मिनट में गोल दागा। दरभंगा के विकास कुमार ने 34वें मिनट में गोल कर औरंगाबाद की बढ़त कम किया। इसके बाद अंतिम सिटी बजने तक गोल नहीं हो पाया। इस तरह से औरंगाबाद की टीम 2-1 से मुकाबला जीतकर दूसरे चक्र में पहुंच गयी। मुकेश राय रेफरी और शिवब्रत गौतम, दीपक कुमार, संतोष कुमार पांडेय सहायक थे।
चौथा मैच : मंगलवार को पहले चरण अंतिम मैच सहरसा और ईसीआर सोनपुर के बीच खेला गया। सहरसा की ओर से 11वें मिनट में ही सोलेन किस्कू ने, 18वें मिनट में ब्रह्मïदेव हंंसदा, 38वें मिनट में अरुण कुमार टुड्डू और दानिस आलम ने 49वें मिनट में गोल दागकर सोनपुर की बोलती बंद कर दी। इसके साथ ही सोनपुर रेल का पहिया पहले चरण में रुक गया। मो. सलाम रेफरी थे जबकि मनोज कुमार, हरेन्द्र कुमार यादव और मोहन कुमार सहायक थे।