Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारफुटबॉल Moinul Haq Cup Football Final Round : ईसीआर हाजीपुर और मुंगेर जीते

Moinul Haq Cup Football Final Round : ईसीआर हाजीपुर और मुंगेर जीते

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। मोइनुल हक कप फॉर 71वीं बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतर्गत शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। मोतिहारी के स्पोट्र्स क्लब ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में मुंगेर और ईसीआर, हाजीपुर ने जीत हासिल की। मुंगेर ने भोजपुर को 1-0 से जबकि ईसीआर, हाजीपुर ने पूर्णिया को भी 1-0 से हराया।

शनिवार से चकिया के गांधी मैदान पर भी मुकाबला शुरू हो गया। उद्घाटन मुकाबले में ग्रुप बी के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जमुई के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मुंगेर बनाम भोजपुर

मुंगेर ने भोजपुर को 1-0 से हराया। इन दोनों के बीच खेला गया मुकाबला काफी टक्कर वाला रहा। खेल के अंतिम क्षणों में मुंगेर के नौ नंबर जर्सी रोहन कुमार (90वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की जीत दिला दी।
इस मैच के मुख्य रेफरी अरुण हांसदा थे जबकि सहायक रेफरी में मोहन कुमार और अजीत कुमार थे। चौथे निर्णायक की भूमिका शुभम कुमार शर्मा ने निभाई। मुंगेर के आनंद राज को पीला कार्ड दिखाया गया।

ईसीआर बनाम पूर्णिया

ईसीआर ने पूर्णिया को 1-0 से हराया। खेल के पांचवें मिनट में ही ईसीआर के आफताब आलम ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ खूब आक्रमण हुए पर किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में मदद नहीं सफलता हाथ नहीं लगी। ईसीआर के एस मोहम्मद और राजेश कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। मैच के रेफरी सुनील कुमार, मोहन कुमार, शुभम कुमार शर्मा और अजीत कुमार थे।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बनाम जमुई

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जमुई के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मैच में गोल भले ही नहीं हुआ पर रफ खेलने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के दो खिलाड़ियों को पीला कार्ड रेफरी के द्वारा जरूर दिखाया गया। शुभम कुमार और विकास पासवान को मुख्य रेफरी नवीन उत्पल ने पीला कार्ड दिखाया। इस मैच में अन्य निणार्यक विशाल कुमार, राहुल कुमार और मुकेश राय थे।

रविवार 24 दिसंबर, 2023 के मुकाबले

स्पोट्र्स क्लब, मोतिहारी
ईसीआर हाजीपुर बनाम ईस्ट चंपारण
गांधी मैदान, चकिया
वेस्ट चंपारण बनाम बांका
पटना बनाम जमुई

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights