Thursday, November 20, 2025
Home Latest मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष

मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष

अमिता शर्मा महिला चयन समिति की प्रमुख नियुक्त

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 28 सितंबर। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को रविवार को मुंबई में आयोजित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) में बोर्ड का 37वां अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली, जिन्होंने पिछले महीने 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पद छोड़ दिया था।

45 वर्षीय मन्हास ने अपने करियर में 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 55 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9714 रन और 27 शतक दर्ज हैं। इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

अमिता शर्मा महिला चयन समिति की अध्यक्ष

बीसीसीआई की AGM में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अमिता शर्मा को महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह नीतू डेविड की जगह लेंगी। अमिता ने भारत के लिए 116 वनडे खेले हैं। उनके साथ समिति में श्यामा डे, जया शर्मा और श्रावंती नायडू को शामिल किया गया है। इनका कार्यकाल भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होने वाले महिला विश्व कप 2025 के बाद शुरू होगा।

पुरुष और जूनियर चयन समिति में नए नाम

  • आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया।

  • तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज एस शरत को जूनियर चयन समिति में फिर से जगह मिली।

हरभजन सिंह ने दी शुभकामनाएं

पूर्व भारतीय स्पिनर और पंजाब क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि हरभजन सिंह ने मन्हास के अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा,

“जब कोई क्रिकेटर क्रिकेट संस्था का प्रमुख होता है तो उसका अनुभव खेल के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होता है। मिथुन मन्हास का चुनाव क्रिकेटरों और भारतीय क्रिकेट दोनों के लिए सकारात्मक कदम है।”

हरभजन ने यह भी उम्मीद जताई कि मन्हास देश भर में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छोटे-छोटे स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देंगे।

उन्होंने बीसीसीआई से बाढ़ प्रभावित पंजाब और उत्तर भारत के राज्यों में राहत कार्यों में सहयोग करने की भी अपील की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights