Sunday, March 8, 2026
Home Slider एमएलएस कप फुटबॉल में मुलर पर भारी पड़े मेसी

एमएलएस कप फुटबॉल में मुलर पर भारी पड़े मेसी

इंटर मियामी ने जीता पहला एमएलएस कप

by Khel Dhaba
0 comment
लियोनेल मेस्सी एमएलएस कप ट्रॉफी उठाते हुए, इंटर मियामी की पहली खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए।

फोर्ट लॉडरडेल, 7 दिसंबर। मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप 2025 के फाइनल में लियोनेल मेसी की इंटर मियामी ने थॉमस मुलर की वैंकूवर व्हाइटकैप्स को 3-1 से हराकर अपना पहला एमएलएस कप खिताब जीत लिया। लंबे समय से चली आ रही मेसी–मुलर प्रतिद्वंद्विता में इस बार बाजी मेसी भारी पड़े।

जर्मन स्टार मुलर ने दोनों के बीच हुए 10 मुकाबलों में से सात में जीत दर्ज की थी और विश्व कप में दो बार अर्जेंटीना को बाहर भी किया था। लेकिन इस अहम फाइनल में मेसी की चमक ने सारी कहानी बदल दी।

मेसी का तीन साल का सफर- पहली बार एमएलएस चैंपियन

फाइनल में जीत के बाद मेसी ने कहा कि तीन साल पहले मैंने एमएलएस में आने का फैसला किया था और आज हम एमएलएस चैंपियन हैं। पिछले साल हम जल्दी बाहर हो गए थे, लेकिन इस बार खिताब जीतना ही लक्ष्य था।

मैच में मेसी का कमाल

मेसी ने 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को बेहतरीन पास देते हुए गोल में मदद की। स्टॉपेज टाइम में भी एक और गोल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत इंटर मियामी ने फ्रैंचाइजी इतिहास में पहली बार चैंपियनशिप अपने नाम की।

महान खिलाड़ियों की टक्कर

मेसी और मुलर दोनों विश्व कप, चैंपियंस लीग और क्लब विश्व कप जीत चुके हैं, लेकिन एमएलएस फाइनल में मेसी का प्रदर्शन निर्णायक रहा। इस जीत के साथ मेसी ने अपने शानदार कैरियर में 47वीं ट्रॉफी जोड़ते हुए एक बार फिर फुटबॉल इतिहास में अपना दबदबा कायम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights