Wednesday, March 18, 2026
Home Slider बीसीए पदाधिकारियों की कोच, मैनेजर व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बैठक 15 जून को

बीसीए पदाधिकारियों की कोच, मैनेजर व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बैठक 15 जून को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संघ के पदाधिकारियों के साथ बिहार के पूर्ण रणजी खिलाड़ियों, बीसीए के कोच, फिजियो, ट्रेनर एवं बिहार के विभिन्न आयु वर्गों के टीम के मैनेजरों की बैठक आगामी 15 जून को राजधानी पटना स्थित होटल रिपब्लिक में अपराह्न 12.30 बजे से आयोजित की गई है।

बीसीए के संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद ने इस बैठक के संदर्भ में कहा कि पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों, सत्र 2019-20 के सभी आयु वर्गों में बिहार टीम के कोच, फीजियो, ट्रेनर और टीम मैनेजर को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न आयु वर्ग टीमों के साथ बीसीए के सभी सपोर्टिंग स्टॉफ को टीम और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन से संबंधित रिपोर्ट बैठक से पहले बीसीए के सीईओ को संघ के ईमेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिये गए हैं। श्री अरविंद ने बताया कि आगामी सत्र 2020-21 की विशेष तैयारी के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। बैठक में विभिन्न आयु वर्ग की टीमों को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श कर खाका तैयार किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights