पटना। उपमुख्यमंत्री ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित अस्थाना (कजाकिस्तान) में 5 जून से 11 जून तक आयोजित एशियन शैंबो प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बने पांच बिहार के खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए एक रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य एवं देश का नाम रोशन किया। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया खेल के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही अस्थाना कजाकिस्तान के बारे में भी बात की। उनके द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री को कहा गया कि खिलाड़ियों को हर संभव की जाए और किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए। उनके द्वारा खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
दिनांक 12 जून को अपने राज्य बिहार में आने पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्र संकरण स्वयं खिलाड़ियों को रिसीव करने रेलवे स्टेशन गए। उसके पश्चात कला, संस्कृति एवं युवा विभाग जितेंद्र राय के आवास पर ने खिलाड़ियों से देर रात तकरीबन 3 घंटे का समय दिया और खिलाड़ियों से एक-एक कर प्रतियोगिता संबंधित जानकारी ली एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कला संस्कृति युवा विभाग जितेंद्र राय अपने साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर खिलाड़ियों को ले गए एवं उनसे खिलाड़ियों को परिचय प्राप्त करवाया।
बिहार आगमन पर पटना रेलवे स्टेशन पर 500 से अधिक खिलाड़ियों के द्वारा महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण श्री रविंद्र संकरण की अगुवाई में खिलाड़ियों का स्वागत हुआ एवं भांगड़ा बैंड के साथ खिलाड़ी नाचते हुए प्लेटफार्म से बाहर आएं फूलों की बरसात की गई।
इस दौरान किलकारी बिहार बाल भवन के सैकड़ों बच्चे एवं कार्यक्रम पदाधिकारी अनीता ठाकुर भी पटना रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।
शैंबो एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव विनय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को माला पहना कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं आज सुबह से ही खिलाड़ियों का स्वागत कार्यक्रम जारी है प्रमंडल कार्यक्रम सम्यक अभिलाषा कुमारी को किलकारी बिहार बाल भवन पटना में एक स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को निदेशक किलकारी बिहार बाल भवन ज्योति परिहार ने पौधा देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें कि 2 कांस्य पदक प्राप्त करने वाली अभिलाषा कुमारी किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर की प्रमंडल कार्यक्रम संयोजक पद पर कार्यरत हैं। वही कैमूर के भोरिक सिंह यादव रजत पदक प्राप्त किए थे। पूनम यादव कैमूर जो कि बहुत ही गरीब परिवार से आती हैं।
उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य में देश का नाम रोशन किया है इसी प्रतियोगिता के दौरान पूनम यादव के दादा जी का देहांत हो गया फिर भी हुआ। इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। प्रिंस पांडे छपरा जिन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक से चुके थे।
आपको बताते चलें अभिलाषा कुमारी वर्ष 2019 में इंडिया में आयोजित एशियन शैंबो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी हैं। वही भोरिक सिंह यादव उस प्रतियोगिता में पदक से चुके थे। पूनम यादव वर्ष 2022 में जम्मू कश्मीर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त की थी एवं कई प्रतियोगिताओं में राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। अभिलाषा कुमारी को दो बार बिहार सरकार के द्वारा 29 अगस्त को खेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है एवं एवं पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु वर्ष 2011 में जापान जाने से पूर्व तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अभिलाषा सहित सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया था।
यह सभी खिलाड़ी आज माननीय उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए एवं उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान माननीय मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग जितेंद्र राय, केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, मसौढ़ी की विधायक श्रीमती रेखा कुमारी, शैंबो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव विनय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ पीकू राय, डॉ अरुण कुमार, विजय कुमार, उदय तिवारी गणमान्य लोग उपस्थित थे।




