Thursday, March 19, 2026
Home बिहार मातृभूमि क्लब ने जीता रब्बी रोशन Men’s Hockey Tournament का खिताब

मातृभूमि क्लब ने जीता रब्बी रोशन Men’s Hockey Tournament का खिताब

रानी लक्ष्मीबाई क्लब, सीवान तीसरे स्थान पर रहा

by Khel Dhaba
0 comment
पटना, 3 जून। मातृभूमि हॉकी अकादमी, बक्सर ने चौथी आर. रौशन मेमोरियल प्राइज मनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में मातृभूमि हॉकी अकादमी ने आर रौशन हॉकी अकादमी को 5-2 से पराजित किया। खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया के पूर्व कोषाध्यक्ष व महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने पुरस्कृत किया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मातृभूमि हॉकी अकादमी के खिलाड़ी मानवेंद्र को दिया गया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मातृभूमि हॉकी अकादमी के खिलाड़ी अर्पित को दिया गया। रानी लक्ष्मीबाई हॉकी क्लब सीवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में रानी लक्ष्मीबाई हॉकी क्लब, सीवान ने एडवेंचर हॉकी क्लब सहरसा को 5-2 से हराया।
इस मौके पर बिहार ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार, हॉकी कोच मनोज कुमार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र कुमार, मुनींद्र, कोच मिनी सिंह ,राष्टीय खिलाड़ी अपराजित कुमार, श्रेया कुमारी, मोहम्मद सिदिक आदि मौजूद थे।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights