Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। बुधवार को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारणी की बैठक संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी क्लब का पंजीकरण 5 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। उसके पश्चात 17 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अक्टूबर 2022 तक खिलाड़ियों के पंजीकरण होगा।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सत्र 2022-23 के कुल 20 क्लब का पंजीकरण होगा जिसमें नन्हे क्रिकेट अकादमी को संघ से पहले अनुमति लेना होगी, अन्य क्लब पूर्व की भांति बैंक में पंजीयन शुल्क जमा कर सचिव और कोषाध्यक्ष को सूचित करेंगे।

इसके अलावा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग 2022-23 का A डिवीजन लीग का आरंभ नवंबर के दूसरे हफ्ते में होगा। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व सचिव कालीचरण को भी आमंत्रण था वह नहीं आ सके। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एक बार पुनः पत्र लिखकर 1 सप्ताह के भीतर बैंक में हस्ताक्षर का अंत हस्तांतरण एवं उनके पास मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की जो कागजात व अमानत है , उसे जमा करने का आग्रह किया जाए, ताकि संघ के क्रियाकलाप में कोई बाधा उत्पन्न ना हो।

बैठक में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री विमल कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार ,पूर्व संयुक्त सचिव श्री पंकज राठौर , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री अजीत कुमार चौधरी के साथ उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, संयुक्त सचिव पंकज चौधरी , कोषाध्यक्ष प्रवेश गुंजन, क्लब प्रतिनिधि श्रीमती वसुंधरा कुमारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights