Wednesday, March 18, 2026
Home Slider रोहतास जिला क्रिकेट संघ की बैठक में हुए कई निर्णय

रोहतास जिला क्रिकेट संघ की बैठक में हुए कई निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

सासाराम। रोहतास जिला क्रिकेट संघ के सीएमओ की बैठक संघ के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें कई निर्णय लिये गए। नये सत्र 2021-22 में जिला क्रिकेट लीग एवं एनुअल जनरल मीटिंग कराने हेतु समेत कई अन्य निर्णय हुए।

आगामी सत्र 2021-22 के लिए नई गाईडलाइन जारी की गई। जिला लीग में जिले के उसी टीम को शामिल किया जाएगा जो धरातल पर पायी जायेगी ताकि बाहर के लड़के को लेकर बनाई गई टीम बनाकर (लाकर) जिला लीग में भाग न ले सकें। कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया है कि जो क्लब जिला में स्थापित सुचारु रुप से धरातल पर चल रहा है उसी कल्ब एवं टीमों को आगामी जिला क्रिकेट लीग में शामिल किया जाएगा एवं इसका निरीक्षण करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जिसके परमिशन (ऐप्रुभ) करने के बाद ही उस क्लब को लीग में शामिल किया जाएगा। जिला क्रिकेट लीग का फॉर्म दिनांक 17 नवंबर से रोहतास जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय अनार कुंज से प्राप्त किया जा सकता है। फार्म लेने और जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित किया गया है और दिसंबर के फर्स्ट वीक में AGM कराने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी।।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights