Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट मनीष और रितीक ने ट्रम्फैंट को सेमीफाइनल में पहुंचाया

मनीष और रितीक ने ट्रम्फैंट को सेमीफाइनल में पहुंचाया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मनीष कुमार एवं रितीक के शानदार प्रदर्शन से ट्रम्फैंट क्रिकेट एकेडमी ने नसीब क्रिकेट एकेडमी को 80 रन से पराजित कर लिटिल किड्स अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

ग्रामीण एजुकेशन एंड सोशल बेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर ट्रम्फैंट ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाया। मनीष ने 50 रन मेें 11 चौके लगाया जबकि रितीक ने 10 चौके की मदद से 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पार्थ ने 39 रनों में सात चौके जड़ा।

जवाब में नसीब क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की। जिसका नतीजा हुआ कि टीम 25 ओवर में छह विकेट पर 144 रन ही बना सकी। ध्रुव ने आठ चौके, एक छक्का के सहारे 50 रन जबकि मानस ने 30 रनों की तेज तर्रार पारी में सात चौका लगाया। इस तरह से ट्रम्फैंट ने 80 रन से मैच जीत कर अंतिम चार में स्थान बना लिया। मनीष को अद्र्धशतक और एक विकेट लेने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार धीरेन्द्र कुमार ने प्रदान किया। पहला सेमीफाइनल बसावन पार्क एवं हैप्पी हाई स्कूल के बीच कल खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर-
ट्रम्फैंट क्रिकेट एकेडमी 224/6 (25 ओवर) मनीष 50, रितीक 51, पार्थ 39, मोहित 23, कुमार शान 18, अतिरिक्त 33, रजनीकांत 2/42, ध्रुव 2/46, दिव्यांश 2/48।
नसीब क्रिकेट एकेडमी 144/6 (25 ओवर) ध्रुव 50, मानस 30, हर्षित 22, अतिरिक्त 29, कुमार शान 2/23, हैप्पी 1/28, अनुराग 1/24, रनआउट एक।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights