पटना। राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पटना जिला बालक एवं बालिका हॉकी दल की चयन प्रतियोगिता 8 अगस्त (सोमवार) को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर, पटना के परिसर स्थित हॉकी मैदान में आयोजित की जाएगी।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी, पटना ओम प्रकाश ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, उच्च मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, सी0बी0एस0ई0 एवं आई0सी0एस0ई0 बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों अध्ययनरत 17 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिका विहित प्रपत्र में योग्यता अपने विद्यालय से अग्रसारित कराते हुए खेल पोशाक/किट्स के साथ भाग लेंगे। राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी बालक अंडर 17 प्रतियोगिता रोहतास में 09 से 11 अगस्त 2022 तक तथा बालिका अंडर 17 प्रतियोगिता पूर्णिया में 17 से 19 अगस्त 2022 तक पूर्णिया में आयोजित है।