Monday, July 7, 2025
Home बिहारअन्य महाराष्ट्र ने जीता अस्मिता Khelo India Women’s Kho-Kho League के दोनों वर्गों का खिताब

महाराष्ट्र ने जीता अस्मिता Khelo India Women’s Kho-Kho League के दोनों वर्गों का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

दोनों वर्गों के फाइनल में दिल्ली की टीम हारी
गोपालगंज, 30 दिसंबर। स्थानीय मिंज स्टेडियम में सोमवार को संपन्न अस्मिता खेलो इंडिया इंटर जोनल वीमेंस खो-खो लीग (जूनियर व सबजूनियर) के दोनों वर्गों का खिताब महाराष्ट्र ने जीत लिया। दोनों वर्गों में दिल्ली की टीम उपविजेता रही। साथ ही बिहार की टीम दोनों वर्गों में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सबजूनियर वर्ग में कर्नाटक और जूनियर वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।

दोनों वर्गों में विजेता टीम को 2.75- 2.75 लाख, उपविजेता टीम को 1.75-1.75 लाख और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही टीमों को 75-75 हजार रुपए पुरस्कार दिया गया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, गोपालगंज की मेजबानी में आयोजित इस लीग के सबजूनियर वर्ग के फाइनल में दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। महाराष्ट्र ने दिल्ली को 31-24 से हराया। महाराष्ट्र की ओर से तमाखाडे सरवानी आर ने टैकल से 6 अंक और राही पाटिल उत्कर्ष ने टैकल से 4 अंक हासिल किये। तमाखाडे सरवानी आर ने डिफेंस में 2 मिनट और तमाखाडे सरवानी आर ने 2 मिनट 20 सेकेंड का समय कोर्ट पर बिता कर विपक्षी टीम को अंक नहीं लेने दिया। दिल्ली की ओर से मुस्कान ने 10 अंक हासिल की। मुस्कान ने 1.50 मिनट समय कोर्ट पर बिताया। दिल्ली की मुस्कान को बेस्ट अटैकर और महाराष्ट्र की तमाखाडे सरवानी आर बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया।

केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस लीग के जूनियर वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 43-10 से हराया। दोत्रे एस भारत ने अकेले 20 अंक हासिल किये। इसके अलावा महाराष्ट् की अर लामकाने स्नेहा अनिल ने 2 अंक हासिल किया और 4 मिनट 10 सेकेंड का समय कोर्ट पर बिता कर दिल्ली के अटैकरों को परेशान किया। दिल्ली की ओर सविता ने 4 अंक हासिल किया। सविता ने 1 मिनट 10 सेकेंड का समय बिताया। महाराष्ट् की सुहानी को बेस्ट अटैकर का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को गोपालगंज के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू, जिला खेल पदाधिकारी, गोपालगंज अब्दुल राशिद, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि संजीव कुमार मिश्रा, खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव संतोष प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार, कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय ने मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार, खेल शिक्षक राजीव कुमार सिंह, आदर्श पुरी, प्रवीण शाही, विवेकानंद कुमार, डॉ रमण कुमार, दिनेश प्रसाद, बसंत कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस मौके पर सभी तकनीकी पदाधिकारियों को विशेष रूप स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights