जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में आयोजित मगध कप एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जहानाबाद और अरवल के बीच खेला गया मैच टाई हो गया और दोनों टीमें संयुक्त रूप से विजेता बनी।
मैच का उद्घाटन जहानाबाद के चर्चित खेल प्रशंसक और जायका फैमिली रेस्टुरेंट के मालिक यावर हाशमी ने केक काट कर किया। मैच का दौरान जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव कासिफ रजा और कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन मौजूद रहे।
सुबह ने टॉस जीत कर अरवल के टीम ने जहानाबाद की पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहानाबाद ने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 276 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जहानाबाद के कैप्टन कंचन कुमार ने ताबड़तोड़ 20 गेंद पर 53 रन बनाये। सुभाष शर्मा ने भी 38 गेंद पर नाबाद 72 रन ठोक डाले। विशाल ने 47, गौतम और सौरभ ने भी 25-25 रन का योगदान दिया। अरवल की तरफ से बंशीधर ने 3 विकेट चटकाये। विशाल और राहुल ने 1-1 विकेट चटकाये।
277 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरवल की टीम ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 221 रन बनाये थे तो अंपायर खराब रोशनी के कारण मैच को रोक दिया। इस प्रकार मैच टाई हो गया। अरवल की तरफ से आयुष ने बेहतरीन 84 रन की पारी खेली। अश्विनी ने 38, रिषभ राज ने नाबाद 31, जैन ने नाबाद 21 रन बनाये।
मैच के दौरान अरवल जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव धर्मवीर पटवर्धन और अरवल जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सूरज कुमार और अरवल जिला क्रिकेट संघ के संयोजक राम रमिया जी भी उपस्थित रहें।






