पटना, 9 नवंबर। राजगीर में चल रही बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में दूसरे दिन तक बालिका वर्ग के इवेंट्स में मगध प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। पटना और तिरहुत प्रमंडल की एथलीट्स ने भी जोरदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को राज्य खेल अकादमी, राजगीर (नालंदा) में हुआ। उद्घाटन समारोह में एसडीओ और जिला खेल पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 8 से 10 नवंबर तक चलेगी, जिसमें बिहार के सभी प्रमंडलों से युवा एथलीट्स भाग ले रहे हैं।
अंडर-14 बालिका वर्ग के परिणाम
600 मीटर दौड़ – रिंकी कुमारी (मगध, गोल्ड), साक्षी कुमारी (भागलपुर, सिल्वर), बिंदिया कुमारी (तिरहुत, ब्रॉन्ज)
शॉट पुट – अपर्णा कुमारी (मुंगेर, गोल्ड), जिया मरांडी (भागलपुर, सिल्वर), प्रियांशी कुमारी (मुंगेर, ब्रॉन्ज)
ऊंची कूद – यास्मीन परवीन (पटना, गोल्ड), पल्लवी कुमारी (भागलपुर, सिल्वर), छोटी कुमारी (दरभंगा, ब्रॉन्ज)
100 मीटर दौड़ – दीपिका कुमारी (तिरहुत, गोल्ड), शिल्पी कुमारी (सारण, सिल्वर), स्तुति कुमारी (पटना, ब्रॉन्ज)
डिस्कस थ्रो – अपर्णा कुमारी (मुंगेर, गोल्ड), सौम्या कुमारी (सारण, सिल्वर), समीक्षा वर्मा (पटना, ब्रॉन्ज)
400 मीटर दौड़ – विंदया कुमारी (तिरहुत, गोल्ड), साक्षी कुमारी (भागलपुर, सिल्वर), सपना कुमारी (मुंगेर, ब्रॉन्ज)
80 मीटर हर्डल – रितिका कुमारी (तिरहुत, गोल्ड), स्वेता कुमारी (भागलपुर, सिल्वर), स्तुति कुमारी (पटना, ब्रॉन्ज)
4×100 मीटर रिले – तिरहुत (गोल्ड), पटना (सिल्वर), सारण (ब्रॉन्ज)
अंडर-17 बालिका वर्ग के परिणाम
400 मीटर दौड़ – प्रीति कुमारी (तिरहुत, गोल्ड), रिया कुमारी (दरभंगा, सिल्वर), सोनाली कुमारी (मुंगेर, ब्रॉन्ज)
ट्रिपल जंप – नंदनी (पटना, गोल्ड), अरीबा कमर (भागलपुर, सिल्वर), जुगनू कुमारी (मगध, ब्रॉन्ज)
100 मीटर हर्डल – लकी कुमारी (पटना, गोल्ड), अश्विनी कुमारी (तिरहुत, सिल्वर), पल्लवी भारती (तिरहुत, ब्रॉन्ज)
1500 मीटर दौड़ – लक्ष्मी कुमारी (पटना, गोल्ड), गीता कुमारी (तिरहुत, सिल्वर), मनीषा कुमारी (सारण, ब्रॉन्ज)
डिस्कस थ्रो – सृष्टि कुमारी (पटना, गोल्ड), गुड्डी कुमारी (सारण, सिल्वर), अनु कुमारी (तिरहुत, ब्रॉन्ज)
हाई जंप – निभा कुमारी (सारण, गोल्ड), चाहत कुमारी (पटना, सिल्वर), हरिप्रिया (मुंगेर, ब्रॉन्ज)
शॉट पुट – सलोनी कुमारी (मगध, गोल्ड), राधा रानी (तिरहुत, सिल्वर), अनामिका कुमारी (सारण, ब्रॉन्ज)
100 मीटर दौड़ – दीक्षा पाल (सारण, गोल्ड), प्रीति कुमारी (तिरहुत, सिल्वर), अरीबा कमर (भागलपुर, ब्रॉन्ज)
800 मीटर दौड़ – लक्ष्मी कुमारी (पटना, गोल्ड), खुशी रानी (दरभंगा, सिल्वर), रिया कुमारी (दरभंगा, ब्रॉन्ज)
4×100 मीटर रिले – तिरहुत (गोल्ड), सारण (सिल्वर), दरभंगा (ब्रॉन्ज)

अंडर-19 बालिका वर्ग के परिणाम
100 मीटर हर्डल – आशिका कुमारी (मगध, गोल्ड), वंधना कुमारी (तिरहुत, सिल्वर), सुम्बुल फातमा (सारण, ब्रॉन्ज)
हैमर थ्रो – पलक कुमारी (मुंगेर, गोल्ड), सुभाली (मगध, सिल्वर)
400 मीटर दौड़ – आकांक्षा कुमारी (मगध, गोल्ड), ईशा कुमारी (तिरहुत, सिल्वर), बूंदी कुमारी (मुंगेर, ब्रॉन्ज)
800 मीटर दौड़ – डोली कुमारी (मगध, गोल्ड), आकांक्षा कुमारी (मगध, सिल्वर), बूंदी कुमारी (मुंगेर, ब्रॉन्ज)
100 मीटर दौड़ – प्राची सिन्हा (मगध, गोल्ड), अनुप्रिया (तिरहुत, सिल्वर), चंचल कुमारी (पटना, ब्रॉन्ज)
हाई जंप – निक्की कुमारी (पटना, गोल्ड), सुम्बुल फातमा (सारण, सिल्वर), नयंसी कुमारी (मगध, ब्रॉन्ज)
शॉट पुट – सिमरन कुमारी (पटना, गोल्ड), सुभांगी (मगध, सिल्वर), काजल कुमारी (मगध, ब्रॉन्ज)
ट्रिपल जंप – प्राची सिंह (मगध, गोल्ड), संजना सिंह (मगध, सिल्वर), सोनम कुमारी (पूर्णिया, ब्रॉन्ज)
1500 मीटर दौड़ – डोली कुमारी (मगध, गोल्ड), रुखसार खातून (सारण, सिल्वर), नंदनी कुमारी (कोशी, ब्रॉन्ज)
डिस्कस थ्रो – शुभाली (मगध, गोल्ड), काजल कुमारी (मगध, सिल्वर), सुहानी कुमारी (सारण, ब्रॉन्ज)
4×100 मीटर रिले – मगध (गोल्ड), पटना (सिल्वर), तिरहुत (ब्रॉन्ज)
4×400 मीटर रिले – मगध (गोल्ड), पटना (सिल्वर), सारण (ब्रॉन्ज)
ओवरऑल मेडल टैली (बालिका वर्ग)
अब तक के दो दिनों के मुकाबलों के बाद मगध प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। पटना प्रमंडल ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। वहीं तिरहुत प्रमंडल ने 8 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सारण प्रमंडल चौथे स्थान पर है, जिसके नाम 4 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक दर्ज हुए हैं। भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल ने समान रूप से 10-10 पदक जीते हैं, जबकि दरभंगा ने 6, पूर्णिया और कोशी ने 1-1 पदक अपने नाम किए हैं।