पटना, 12 अप्रैल। अमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की विशेष आमसभा की बैठक और चुनाव शनिवार को भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में बिहार की मधु शर्मा को फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया।
पंकज लोचन मोहंती अध्यक्ष बने जबकि मिताली घोष महासचिव चुनी गईं। श्वेता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मधु शर्मा के उपाध्यक्ष बनने पर बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार समेत बिहार खेल जगत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने निर्वाचन के बाद मधु शर्मा ने कहा कि हमारी जिम्मेवारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि न केवल बिहार बल्कि देश में बेसबॉल के विकास में अपना योगदान दूंगी।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-
अध्यक्ष-पंकज लोचन मोहंती
उपाध्यक्ष-
1. सिबानंद प्रधान
2.अशोक कुमार
3.मधु शर्मा
4. राजू शर्मा
महासचिव- मिताली घोष
संयुक्त सचिव
1.मनोज कोहली
2. वीरेंद्र भारद्वाज
3. दिनेश कुमार यादव
4. हर्षांग खड़ोदरा
कोषाध्यक्ष- श्वेता
कार्यकारी समिति
1. विजय कुमार
2. कैरोलीन सतूर
3. बीरेंद्र पाल सिंह राणा
4. राजेंद्र सिंह