Wednesday, March 18, 2026
Home Slider मधेपुरा : बीएन मंडल Sports एकेडमी विजयी

मधेपुरा : बीएन मंडल Sports एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। स्थानीय बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में गुरुवार को एक प्रैक्टिस क्रिकेट मैच खेला गया। बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के ऑनर गौरी शंकर उर्फ टुनटुन ने बताया कि बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में खिलाड़ियों को लगातार प्रैक्टिस मैच खेलने दिया जा रहा है।

आज का मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम जयप्रकाश नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जयप्रकाश नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर  के मैच में जेपीसीसी ने सभी विकेट खोकर मात्र 150 रन ही बना पाया। जिसमें सौरभ कुमार ने 30 रन, आशीष कुमार ने 14 रन एवं हेमंत ने 19 रन, जीशु कुरेशी ने 11 रन बनाए।

बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज केडी ने 6 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। अहसान अंसारी ने 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिये एवं अमृतराज ने 7 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 22.4 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। जिसमें अहसान अंसारी ने नाबाद 63 रन एवं गौरव राज ने 60 रन बनाए। जेपीसीसी के गेंदबाज जीशु कुरेशी ने 9 ओवर  में 51 रन देकर दो विकेट लिये। अयान ने 6 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिये।

आज के  मैच का मैन ऑफ द मैच अहसान अंसारी को दिया गया। यह  मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी ने 4 विकेट से जीत हासिल कर लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights